बस्ती, अप्रैल 7 -- कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव में 25 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती ने बीते पांच अप्रैल की शाम पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा था, जहां रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। मृतका के माता-पिता ने अपनी बहू रुबी पत्नी जितेंद्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। मृतका के पिता राममूरत निवासी भरवलिया थाना कप्तानगंज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ...