जौनपुर, अगस्त 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की सरिया, ईंट-पत्थर से सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। मृतक की भाभी ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकराया था। अब पुलिस मामले का खुलासा किया, जिसमें पता चला कि युवक के भतीजे ने ही सरिया और ईंट-पत्थर से वारकर हत्या कर दिया था। हत्या का कारण प्रताड़ना बताया गया। सराय पड़री गांव में शुक्रवार को 27 वर्षीय मनोज यादव पुत्र स्व. भगेलु राम यादव अपने घर से 500 मीटर दूर पाही पर एक भोजन की पार्टी किया था। जिसमें गांव के कुछ लोग शामिल हुए थे। 19 वर्षीय भतीजा प्रदीप उर्फ भगवान घर से आठ लोगों के लिए चावल और रोटी खाने के लिए ले गया था। पाही वाले घर के छत पर ही बैठकर लोग शराब पीए और भोजन किए बाद में सभी लोग घर चले गए। इसी दौरान...