कौशाम्बी, जून 25 -- कोखराज थाना क्षेत्र के जिल्लापर मजरा रसूलपुर गिरसा गांव की आरती देवी ने बताया कि उसका पति कृष्ण कुमार दुबे शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। बच्चों तक की पिटाई कर देता है। पीड़िता के अनुसार, पांच माह पहले एक दिन रात को आरोपी पति ने उसे बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद वह भाई को बुलाकर मायके चली गई थी। आरोप है कि 18 जून की सुबह आरोपी ने पीड़ित महिला के भाई मनीष पांडेय को फोन किया। बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। भाई इलाज कराने नहीं गया तो आरोपी पति पीड़िता के मायके पहुंच गया। यह भी पढ़ें- पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज उसको कहीं भी चोट नहीं लगी थी। उसने पूरे परिवार को गाली दी। चरित्र पर भी लांछन लगाया। मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर मुकदमा कायम कर...