बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ससुरालवालों की प्रताड़ना की शिकार अस्थावां बाजार निवासी दिनेश शर्मा की पुत्री काजल कुमारी ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के पाकपर गांव निवासी आनंद ठाकुर से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से दहेज के लिए गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी। इस मामले में उसने बिहारशरीफ महिला थाना में 20 जनवरी को पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। इतने महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं मिली। सूचना मिली है कि एक आरोपित का नाम केस से हटा दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.