गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मझिआंव थाना क्षेत्र के बकोईया गांव में स्थानीय निवासी सोनू पासवान की प्त्नी 35 वर्षीया काजल देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आपस में नोकझोंक हुई थी। उसके बाद उसके पति ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट किया था। उसी बात से नाराज होकर उसने कीटनाशक खा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मामले में मृतका के मायके वालों ने प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगा नामजद केस दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि काजल की शादी 2019 में सोनू कुमार के साथ हुई थी। चार साल तक दोनों के बीच संबंध ठीक रहा। उसके बाद काजल को प्रताड़ि...