प्रतनिधिमंडल ने डीसी सौरव कुमार भुवानिया का किया स्वागत
देवघर, मई 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। सीपीई स्टडी चैप्टर ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में जाकर देवघर के नवनियुक्त उपायुक्त सौरव कुमार भुवानिया से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मौके पर यह भी उल्लेख किया गया कि डीसी सौरभ कुमार भुवानिया स्वयं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिससे देवघर के चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण है। इस दौरान सीए समुदाय के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले का विकास, सुशासन, वित्तीय पारदर्शिता तथा समाज निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका पर सकारात्मक चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.