झांसी, फरवरी 18 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत पिछले दिनों वृद्ध महिला के साथ प्रणाम कर जेवरातों की हुई ठगी से परदा उठाया है। पुलिस ने राजघाट कॉलोनी की पुलिया के पास से शातिर ठग को धर-दबोचा। उनके पास सोने के कुंडल और कंठी व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। बीते शुक्रवार को बौद्ध नगर निवासी बुजुर्ग महिला रुनिया देवी घर से कचरा फेंकने जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार मिला। उसने स्वयं को रिश्तेदार बताते हुए उनके पैर छुए और बुआ जी प्रणाम किया। वृद्ध को अपने झांसे में लेते ही उनके कान से सोने के कुंडल और कंठी उतरवा लिए। बोला, बहुत अच्छे हैं। मां के लिए ऐसे ही डिजाइन बनवाना है। इसके बाद उन्हें बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले जाकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.