प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित तकनीकी महोत्सव 'आविष्कार' और सांस्कृतिक उत्सव 'कलरव' के दूसरे दिन सोमवार को परिसर ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रणव शर्मा की शानदार प्रस्तुति रही। अपने तीखे व्यंग्य से उन्होंने छात्रों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। उनकी प्रस्तुति ने तनावपूर्ण शैक्षणिक जीवन में सुकून और उल्लास के रंग भर दिए। देर शाम तक पूरा परिसर तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। प्रथम महिला कमांडो प्रशिक्षक डॉ. सीमा राव ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन, कठिन प्रशिक्षण और साहसिक अभियानों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। महिला सशक्तीकरण पर उनके विचारों ने छात्राओं को विशेष रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.