प्रणवपत की करोड़ों की जमीन पर खड़ा करना था अपार्टमेंट, CDR से बिल्डरों के खेल का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर के प्रणवपत सिंहानिया की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदने का कुचक्र अपार्टमेंट बनाने के लिए रचा गया। पिछले दो साल की कॉल डिटेल रिपोर्ट की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। प्रणव की कोपरगंज की जमीन के एक तिहाई हिस्से का एग्रीमेंट भी इसी के चलते कराया गया। इस खेल के पीछे शहर के एक बड़े बिल्डर का हाथ है। सोमवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक प्लानिंग के तहत पूर्णिमा दीक्षित के नाम प्रणव की संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई। उसे एक प्रापर्टी डीलर के जरिये संपत्ति बेची गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रणवपत सिंहानिया की साढे तीन हजार वर्गगज की जिस जमीन की रजिस्ट्री छह करोड़ रुपए कराई गई थी, उस पर अपार्टमेंट बनाने की प्लानिंग थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.