गया, मार्च 12 -- महिला और बाल विकास निगम गया जी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम के तहत शहर के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शशांक शुभंकर, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम गया जिले में मॉडल के रूप में शुरू किया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग के उन बच्चों की पहचान करना है जिन्हें थोड़ी अतिरिक्त सहायता देकर बेहतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों में कई ऐसे बच्चे होते हैं जो सामान्य पढ़ाई या सामाजिक वातावरण में खुद को ढाल नहीं पाते। ऐसे ब...