देहरादून, दिसम्बर 2 -- रुड़की। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने नगर निगम सभागार में महिला कर्मचारियों एवं समाजसेवी महिलाओं के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही निगम सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि महिलाओं को जागरूक करें कि वह महावारी के समय निकलने वाले कूड़े,पैड आदि को अन्य कूड़े से अलग रखें और कूड़ा वाहन में भी अलग से ही डाले। बैठक में नगर आयुक्त राकेश तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर,शिवानी सालार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.