साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- बरहेट । प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अंशु कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया । पंचायती राज विभाग के निर्देश पर पंचायत के सभी पंचायत कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि,पंचायत सहायक ,पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी को विभागीय पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया । मास्टर ट्रेनर सह प्रज्ञा केंद्र के प्रखंड समन्वयक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि विभाग की ओर से पोर्टल जारी किया गया है । उसमें पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालक को संबंधित पंचायत के सभी कर्मियों का विवरणी अपलोड करना है । मौके पर बीपीआरओ सहित सभी पंचायत के वीएलई मौजूद थे । फोटो 9, प्रशिक्षण लेते प्रज्ञा केंद्र संचालक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...