हरिद्वार, जून 7 -- प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन आर्यनगर स्थित धर्मशाला में किया गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने माटीकला बोर्ड में प्रजापति समाज को स्थान नहीं देकर अन्य लोगों को स्थान दिया। इसका समाज पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही प्रजापति समाज का व्यक्ति माटीकला बोर्ड में उपाध्यक्ष बनते आया है। इस बार सरकार ने समाज के साथ धोखा किया है। जिनको उपाध्यक्ष, सदस्य नामित किया है वह अन्य समाज के लोग हैं। सरकार का निर्णय बहुत गलत है, समाज का अपमान किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी को एकजुट होकर विरोध करना है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस अवसर पर बल्लू राम, विजय प्रजापति, अमित कुमार, अरुण कुमार, संगीता, मांगेराम, रामपाल, राजाराम, अंकित आर्य, र...