बरेली, मई 25 -- शिवपुरी। सपा के द्वारा प्रजापति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज को सपा के पक्ष एकजुट करने की अपील की गई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया।शिवपुरी में रविवार को प्रजापति समाज को सपा के पक्ष में करने को एक डॉ. राकेश प्रजापति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने 2027 में प्रदेश एवं क्षेत्र की स्थिति सुधारने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव तथा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं शाल से सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रजापति समाज का सम्मान किया है, अब प्रजापति समाज सपा के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुल्तान वेग, अताउरहमान, संगीता पाल, बीडी वर्मा, डॉ जीराज यादव, इंद्रपाल यादव आदि...