बलिया, सितम्बर 7 -- नवानगर। सिकंदरपुर नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रजापति समाज की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यालय से आए पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि देश और प्रदेश विकट परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। पीडीए के हक पर डाका डाला जा रहा है। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रजापति समाज से एकजुट होने की अपील किया। इस मौके पर रामकेवल प्रजापति, डॉ. सुनील प्रजापति, मोतीचंद प्रजापति, रमेश प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति, विनय प्रजापति, चंद्रजीत प्रजापति, सर्वजीत प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, गुरुजलाल राजभर, हृदय यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पीडीए की जन पंचायत में उठे कई मु...