मऊ, जनवरी 11 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ की बैठक रविवार को कोपागंज कस्बा स्थित गौरीशंकर मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में महासंघ ने सर्व सम्मति से ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त समस्याओं के बाबत चर्चा किया। बैठक के दौरान अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ को मजबूत बनाने के लिए दामोदर प्रजापति को कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष, सुरेश प्रजापति को ब्लाक सचिव, सुनील प्रजापति को जिला कार्यकारिणी सदस्य, शिव कुमार प्रजापति को जिला सचिव, राजेन्द्र प्रजापति को मंडल सचिव के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रजापति महासंघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राम आशीष प्रजापति ने समाज में उत्पीड़न, अत्याचार और समाज में फैली नशाखोरी से दूर रहने और बच्चों के शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि जब ...