बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बुधौली शाखा में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। भगवान शिव की आराधना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, नन्हें बच्चों द्वारा हर - हर शंभू गीत पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आम लोगों को जीवन जीने की कला सिखायी जाती है। वहीं, संस्थान के 90 साल पूरा होने पर केक भी काटा गया। समारोह में बहन राधिका, डॉ विनय कुमार, ज्योतिष कुमार, दीपक कौशिक, अनुपमा, प्रियंका, गीता व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...