नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- मधु दंडवते,तत्कालीन सांसद मैं प्रस्ताव करता हूं कि 'यह सभा सिफारिश करती है कि निर्वाचन सुधारों को लागू करने के लिए तुरंत कार्यवाही की जाए, जिससे वर्तमान निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार लाया जा सके और उन्हें त्रुटियों, कमियों से मुक्त किया जा सके।' इस प्रस्ताव का हमारे देश में संसदीय प्रजातंत्र के कार्यकरण की दृष्टि से बहुत महत्व है। यदि देश में संसदीय प्रजातंत्र के कार्यकरण का पुनरीक्षण किया जाए, तो आपको ज्ञात होगा कि तीन तत्व निर्वाचन प्रक्रिया के विकास तथा संसदीय प्रजातंत्र के कार्यकरण की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। प्रथम, हमारी संसद निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन द्वारा निर्वाचित निडर संसद होनी चाहिए। हमारी एक स्वतंत्र न्यायपालिका होनी चाहिए, जिसको निर्वाचन संबंधी अपीलें की जाएं और एक स्वतंत्र निर्वाचन आयोग ह...