छपरा, जून 26 -- 10 हजार से अधिक मत्स्यजीवी परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में मछलियों के संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 15 अगस्त तक सभी नदियों, तालाबों एवं अन्य सार्वजनिक जलाशयों में मछली पकड़ने अर्थात शिकारमाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 28 तक आवेदन होंगेप्रतिबंध का उद्देश्य मानसून के दौरान मछलियों का यह प्रमुख प्रजनन काल माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में शिकारमाही रोककर मछलियों की संख्या बढ़ाने, जैव विविधता को सुरक्षित रखने तथा मत्स्य संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मत्स्य विभाग ने सभी प्रखंडों के अधिकारियों एवं संबंध...