सोनभद्र, मार्च 31 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने कहा कि रिहंद स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी विषम से विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं। यही समर्पण और इच्छाशक्ति रिहंद की कार्य संस्कृति को विशेष बनाता है। परियोजना प्रमुख नें कहा कि एनटीपीसी रिहंद प्रचालन प्रदर्शन में सभी एनटीपीसी थर्मल स्टेशनों/ परियोजनाओं में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक 19.74 बिलियन यूनिट उत्पादन किया है। साथ ही 82.7 प्रतिशत पीएलएफ के साथ चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि परियोजना की असाधारण प्रचालन दक्षता और बिजली उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपनी प्रचालन उपलब्धियों के अलावा, एनटीपीसी-रिह...