सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में ठंड के कारण शाम होते ही शहर के सड़कों में सन्‍नाटा पसरने लगा है। इससे गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के शहरी क्षेत्र में गरीब असहाय लोगों की रात गुजारने के लिए सरकार ने एक रैन बसेरा और एक आश्रय गृह का निर्माण कराया है। लेकिन इसका फायदा गरीबों को नहीं मिल रहा है। नगर भवन परिसर स्थित रैन बसेरा भवन में सोने के लिए प्रर्याप्‍त व्यवस्था की गई है। लेकिन रैन बेसेरा के संबंध में किसी तरह के प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण इसका समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। नगर भवन स्थित रैन बसेरा में सिर्फ महिलाओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं पानी टंकी के बगल में बने वीर बुधु भगत आश्रय घर में गरीब पुरुषों के रुकने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई है। यहां बेड, कंबल आदि की व्यवस्था नि:शुल्क द...