प्रचार-प्रसार गतिविधियों के बारे में ली जानकारी
सीवान, जून 19 -- सीवान। वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सारण विभाग के व्यवस्था प्रमुख ओमप्रकाश गुप्त ने गुरुवार को सीवान के महावीरपुरम स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संचालित विद्या भारती बिहार के क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार केंद्र कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।मीडिया सेंटर पहुंचने पर प्रचार-प्रसार विभाग की ओर से श्री गुप्त को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समन्वयक नवीन सिंह परमार ने उन्हें विद्या भारती मीडिया सेवा के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियों एवं मीडिया संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह तथा सहायक सचिन कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.