हमीरपुर, मार्च 24 -- भरुआ सुमेरपुर। शासनादेश पर राशन कार्ड के लिए तैयार कराई जा रही फैमिली आईडी प्रचार-प्रसार के अभाव के साथ कर्मचारियों की उदासीनता के चलते दम तोड़ रही है। लेखपाल महज खानापूर्ति कर रहे हैं। कस्बे का टाउन हॉल में राशन कार्ड के लिए फैमिली आईडी बनाई जानी है। इसके लिए लेखपालों के साथ नगर पंचायत कर्मियों को लगाया गया है, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यह योजना कस्बे में दम तोड़ रही है। लेखपाल ड्यूटी से नदारत है। नगर पंचायत कर्मी कार्यालय में आने वाले लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर जाने की सलाह दे रहे हैं। कस्बा निवासी किशन साहू, सचिन सिंह, सत्यम पांडेय आदि ने बताया कि अगर कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन करते हैं तो रुपए खर्च होंगे जबकि शासन की ओर से इसको नि:शुल्क बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कस्बे के दोनों लेखपाल मौके से...