प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। आम नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाने के लिए जिले में जैविक खेती की गई और जैविक खेती से तैयार उत्पादों को बेचने के लिए मुंडेरा मंडी में जैविक बाजार भी बनाया गया, लेकिन प्रचार के अभाव में ये बाजार आज बंद हो गया है। जिसके चलते जैविक खेती में लगे हुए किसान आज परेशान हैं कि अपने उत्पादों को बेचे तो कहां पर? कोरोना काल से जैविक खेती को प्रमोट किया जा रहा है। जिले में कृषि रकबा बढ़ाया गया और कई हेक्टेयर में जैविक खेती कराई गई। दो साल में जब मिट्टी और वातावरण जैविक खेती के लिए अनुकूल हुआ तो उत्पाद बाजार में आने लगे। ऐसे में उत्पादों को बेचने का संकट था। जिसके लिए मुंडेरा मंडी परिषद में एक हिस्से में 40 लाख रुपये लगाकर एक बाजार बनाया गया और यहां पर जैविक उत्पाद रखे गए। लेकिन कुछ साल चलने के बाद अब यह बाजार बंद हो...