गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। जनपद में प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक लगे वाटर कूलर लोगों को ठंडा पानी देने के बजाय गर्म पानी उगल रहे हैं, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के बीच ठंडे पानी की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। मजबूरी में वह खरीदकर पानी पी रहे हैं। शहर के सकलेनाबाद, पुलिस कार्यालय के पास, सिंचाई विभाग, विकास भवन सहित अन्य स्थानों पर 20 से अधिक वाटर कूलर लगा हुआ है। लेकिन वह ठंडा के बजाए गर्म पानी दे रहे है। यह भी पढ़ें- ख़राब वाटर कूलर से प्यासे लौट रहे फरियादी, जिम्मेदार बेपरवाह स्थिति केवल वाटर कूलर तक सीमित नहीं है। नगर के विभिन्न वार्डों में करीब 600 से ज्यादा इंडिया मार्का हैंडपंप लगा हुआ है जिसमें अधिकतर खराब पड़े ...