मधेपुरा, मई 16 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र।प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्म हवा के थेपड़ों के बीच शनिवार को सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग पसीने से तरबतर होते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर सदर अस्तपाल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसम में आए बदलाव के बीच पिछले दो दिनों से सूरज की तल्खी बढ़ गयी है। सुबह होते ही सूर्यदेव रौद्र रूप धारण कर रहे हैं। प्रचंड धूप के कारण दोहपर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। शनिवार को मौसम तल्ख रहा। सुबह से ही धूप में जलन महसूस होने लगी। दोहपर होते - होते आसमान से जैसे आग के गोले बरसने लगे। थोड़ी देर धूप में चलने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शाम में धूप हल्की पड़ने के बाद लोगों को राहत मिली。 यह भी पढ़ें- प्रच...