जौनपुर, जून 19 -- जौनपुर, संवाददाता। जेष्ठ शुक्ल पक्ष के चौथे दिन गुरुवार को प्रचंड धूप के साथ गर्म हवा से जनजीवन त्रस्त रहा। सूर्य के आंख खोलते ही भीषण गर्मी और उमस शुरू हो गई थी। दोपहरी दहकती भट्ठी की तरह रही। सुबह आठ बजे से ही शरीर से पसीना निकलना शुरू हो गया था। नौ बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आकाश आग उगलने लगा जिससे घर से निकलने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। दोपहर में दो बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद हल्के बादल हुए लेकिन तपिश कम नहीं हुई। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग,रात को भी नहीं मिल रही राहतगर्मी की स्थिति प्रचंड धूप के साथ दिनभर तेज गर्म पछुआ हवा चलती रही। हवा कि गति 10 से 20 किमी प्रति घंटा थी। लोग पसीने से तरबतर रहे। 10 बजे के बाद आवश्यक कार्य पड़न...