पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, अरूण कुमार शर्मा। पलामू में प्रचंड धूप के बीच पाटन प्रखंड के ईमली गांव में 30 डिसिमल जमीन में खिला हुआ गेंदा का फूल आंखों को सुकून देने के साथ रोजगार भी दे रहा है। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ शादी, बर्थडे आदि सामाजिक समारोह में लोग कोलकाता के बासी फूलों की जगह ईमली गांव के ताजे फूलों का खुशी से उपयोग कर रहे हैं। यद्यपि कड़ी मेहतन से फूल पौधों को बचाना पड़ रहा परंतु 50 पैसे में बिक रहा है एक फूल उत्पादक परिवार के आय को भी बढ़ा रहा है। लोकल स्तर पर ताजा फूल मिलने से सजावट के कारोबारियों को भी काफी सहुलियत हो रही है। यह भी पढ़ें- पलामू में भीषण गर्मी प्रत्येक परिवार की ले रही है परीक्षा, आद्रता घटने से बार-बार महसूस हो रहा प्यास मोटरपंप के सहारे फूल की खेती को भीषण गर्मी से बचाने के लिए प्रत्येक दिन पटवन करना पड़ ...