मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में प्रचंड धूप और जानलेवा गर्मी का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को तपाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी और बढ़ती गई, जिससे लोग बेहाल और कुम्हलाए नजर आए। भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है और तेज धूप और लू के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तक मुंगेर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बावजूद गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को राहत नहीं दी। तेज गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में भीड़ कम दिखी और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करी...