मुंगेर, मार्च 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन लौहनगरी जमालपुर में पानी को लेकर हाहाकार मचने लगा है। नगर परिषद क्षेत्र के 36 वार्डों में से आधा दर्जन वार्डों और कई मोहल्लों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शहर के कई सार्वजनिक प्याऊ खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 7 के जुबलीवेल चौक और वार्ड संख्या 15 के कब्रगाह रोड स्थित प्याऊ लंबे समय से बंद पड़े हैं। कहीं मोटर जल गई है तो कहीं जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी नहीं आ रहा है। कई प्याऊ की महीनों से सफाई तक नहीं कराई गई है। मजबूरी में लोगों को दूसरे वार्डों या रेलवे क्षेत्र से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बीते चार दिनों तक पाइपलाइन जलापूर्ति...