मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। एक्यूआई, मुंगेर के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर पड़ रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को पूरे दिन पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी दिशा से लगभग 15.5 किमी प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इसके बावजूद गर्मी से लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखी गई। यह भी पढ़ें- गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार देर रात हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई थी। इस दौरान अधिकतम 5 मिमी तक वर्षा ह...