चंदौली, मई 25 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और प्रचंड लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और उमस से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। क्षेत्र में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित दवा और उपचार की सुविधा नहीं मिल पाने से मजबूरन अधिकांश मरीजों को निजी चिकित्सालयों का रुख करना पड़ रहा है। नौगढ बाजार, मझगाई, मझगावां, तिवारीपुर, हरियाबांध, बरवाडीह, अमदहां आदि गांवों में संचालित अप्रशिक्षित चिकित्सकों की दुकानों पर मरीजों की भीड़ लग रही है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग से झुलसे चेहरे, 43.7 डिग्री पहुंचा पारा आरोप है कि...