प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें
बहराइच, मई 22 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी व लू ने आम जनजीवन को ठप कर दिया है। लोगों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। गर्मी अब जानलेवा होती जा रही है। बाजार कारोबार पर व्यापक असर है। अधिकतम पारा 43 डिग्री तक रिकार्ड हुआ है। न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने स्थानीय स्तर पर चक्रवात बनने की आशंका जताई है। पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। आग उगलती धूप में निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से जीवन के लिए खतरा बन चुका है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, पारा @43 डिग्री, सड़कें वीरान, बाजारों में सन्नाटा बावजूद जरूरी काम से लोग बाहर निकलने को विवश हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ उपेंद्र वर्मा बताते हैं कि शुष्क गर्मी में शरीर पसीने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.