वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उपकेन्द्रों और फील्ड में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों से न लोड घट रहा है, न असमय कटौती रूक रही है। इस कारण प्रचंड गर्मी में 24 घंटे बिजली मिलना शहर के लिए सपना हो गया है। वह भी तब, जब भीषण गर्मी अभी कम से कम 20 दिन रहने वाली है। मानसूनी बारिश 25 जून के बाद ही शुरू होने का अनुमान है। शहर के ज्यादातर इलाकों में प्रतिदिन सात से आठ घंटे बत्ती गुल हो रही है। कहीं कहीं तो हर आधे घंटे में लाइट कट रही है। फीडरों और ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग, जर्जर तारों के गलने-टूटने के अलावा उपकेन्द्रों की देर से क्षमता वृद्धि बिजली कटौती के प्रमुख कारण बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर फूटा आप का गुस्सा शहर में हर दिन कहीं न कहीं ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। डीपीएच, डाफी, लोहता, कज्जाकपुरा, टाउनहाल, मछोदरी...