भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक दिन जिला चिकित्सालय समेत समस्त सीएचसी में सौ से ज्यादा लोगों कुत्ता काटने का इंजेक्सन लग रहा है। सर्वे में विद्यालयों के आसपास 52 हॉटस्पाट क्षेत्र तय किए गए हैं। जहां पर कुत्ते बच्चों पर हमला कर सकते हैं। इस पर नजर रखने के लिए निकाय एवं पशुपालन विभाग से शिक्षा विभाग समन्वय स्थापित कर काम करेंगे। यही नहीं कुत्तों पर नजर रखनेके लिए 885 परिषदीय विद्यालय में एक-एक शिक्षक को नोडल बनाया गया है। स्कूलों, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों को आवारा कुत्तों से सुरक्षित करने के लिए कार्ययोजना को प्रभावी बनाया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे विशेष र...