कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ने से बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। बढ़ती मांग का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है।

बिजली कटने की समस्याएँ गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और फाल्ट की शिकायतें बढ़ी हैं। दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय बिजली कटने पर लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लगातार बढ़ती उमस और तापमान के बीच बिजली आपूर्ति में व्यवधान लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो मई महीने से...