हाजीपुर, जून 15 -- चेहराकलां । सं.सू. इस वर्ष चेहराकलां प्रखंड में आलू की खेती किसानों ने बड़े पैमाने पर की थी, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण तेजी से आलू खराब हो रहा है। उचित कीमन नहीं मिलने से परेशान किसान आलू को खेत में फेंक रहे हैं। हालात ये हैं कि दो रुपए किलो में भी व्यापारी आलू खरीदने को तैयार नहीं हैं। इतनी पूंजी लगाकर बड़ी मेहनत से किसानों ने आलू की खेती की थी। उम्मीद थी कि आलू बेचकर अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन प्रचंड गर्मी ने आलू के साथ -साथ किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में आलू उत्पादक बेहाल, 02 रुपए का भाव भी नहीं मिल रहाकिसानों की स्थिति चेहराकलां प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत स्थित मथनामाल गांव निवासी किसान नागेंद्र भगत ने कहा कि इस वर्ष आलू की खेती बड़े पैमाने पर की थी। जिसमें अधिक श्रम और पूंजी का व...