नई दिल्ली, मार्च 31 -- Weather Updates for April: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया कि अप्रैल से जून तक पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में भीषण गर्मी वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने संभावना है। IMD ने कहा है कि वहां अगले महीनों में सामान्य से ज़्यादा दिन लू चलने की संभावना है। हालांकि IMD ने यह भी बताया कि इन महीनों के दौरान, देश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।लेकिन पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ज़्यादातर हिस्सों, मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों और आस-पास के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहने की उम्मीद है। IMD ने कहा, "गर्मियों के मौसम (अप्रैल-मई-जून) के दौरान, ...