देवरिया, मई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। गुरूवार को प्रचंड गर्मी का कहर रहा, इससे गांव से लेकर शहर तक तपिश रही। गर्मी की मार से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी से लोगों को न दिन में चैन मिल रही है और न रात को नींद पूरी हो रही है। गर्मी से राहत को एसी, कूलर सहारा बना हुआ है। वहीं बार-बार बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार होने के बाद गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को तापमान के साथ ही गर्मी बढ़ने से आदमी से लेकर पशु, पक्षी तक बेहाल रहे। इससे राहत को पंखा, कूलर और एसी सहारा बना रहा। भीषण गर्मी से दोपहर में मुहल्ले की गलियों, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर चल रहा है। पारा बढ़ने से ईंट-भट्ठों व निर्माण साइटों पर दोपहर 12 से श...