गोड्डा, मई 18 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि । गोड्डा समेत आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी और उमस का असर देखने को मिला। हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम कुछ दिनों तक सुहावना बना हुआ था, लेकिन पिछले दो दिनों से अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह सात बजे के बाद ही तेज धूप और उमस के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी में पारा चढ़ने से लोग बेहाल गर्मी का प्रभाव दिनभर चिलचिलाती धूप का असर शहर की रफ्तार पर भी साफ दिखाई दिया। हमेशा भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाला गोड्डा बाजार दोपहर के समय लगभग सूना नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी अपने चेहरे और सिर को कपड़े से ढंककर निकलते दिखे। गर्म हवा और उमस भरे वातावरण ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक ...