मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप हो जाने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। तेज धूप के कारण नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं ट्रक चालक वाहनों को ढाबे पर खड़ा कर धूप कम होने का इंतजार करते रहे। सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को काफी कम लोग दिखे। जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था वहीं विकास भवन और कलक्ट्रेट पहुंचे थे। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। वहीं न्यूनतम 26 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। जिले में एक सप्ताह से प्रतिदिन एक डिग्री सेंटीग्रेट तापमान में वृद्धि हो जा रही है। मौसम का मिजाज मंगलवार को काफी तल्ख रहा। सुबह से ही तेज धूप हो जाने से आठ बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। जिले के सरकारी और निज...