प्रचंड गर्मी : तापमान 36.3, आज के लिए ओरेंज अलर्ट
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तपतपाती धूप व भीषण गर्मी के कारण बुधवार को लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के कारण दोपहर को घर से बाहर निकलने में लोग परहेज करने लगे हैं। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की कम आवाजाही होने से सड़कें भी सुनसान हो जाती हैं। प्रचंड धूप के कारण गर्मी से राहत के लिए परेशान लोग लस्सी, शिकंजी, गन्ना का जूस, आइस्क्रीम, ठंडा पेय पदार्थ, बेल का शरबत के साथ साथ पोदीना का शरबत पीकर राहत महसूस करते हैं। सुबह-सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों की दिनचर्या बदलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून, 20 जून एवं 21 जून को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 18 जून को येलो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.