रांची, मई 13 -- मांडर,प्रतिनिधि। दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौरवान्वित किया है। विज्ञान संकाय (पीसीबी) में विद्यालय की छात्रा प्रगति कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सूर्यांशु कुमार ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा जिया वर्मा ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक-सह-प्राचार्य डॉ. राजेश दत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- सान्या सिंह और...