जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 (हिंदू नव वर्ष) एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः प्रभातफेरी से हुआ, जिसमें विद्यालय के भैया-बहनों का घोष दल, आकर्षक झांकियां निकाली गईं तथा आचार्यगण सम्मिलित हुए। प्रभातफेरी का उद्देश्य समाज में हिंदू नव वर्ष के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय समिति के सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह वी जयशंकर तथा प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वंदना के उपरांत कार्यक्रम प्रमुख आचार्या सुमन लकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.