जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- विद्या भारती के तत्वावधान में 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत शुक्रवार को बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। वरिष्ठ आचार्या निभा दीदी ने उनके जीवन और एकात्म मानववाद पर विचार रखे।ठीक 11 बजे भैया-बहनों, आचार्यों, अभिभावकों और समाज के लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। यह भी पढ़ें- आज ढाई दर्जन स्थानों पर गूंजेगा 'वन्दे मातरम्' इसी तरह बागबेड़ा संकुल के शिक्षा निकेतन, हिल टॉप, एसड...