पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल में सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान किये गये कई वादे वफा नहीं हो पाये हैं। पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में 30 योजनाओं की घोषणा की गयी थी जिसमें अब तक सिर्फ एक योजना पूर्णिया जिला में पूर्ण हो पायी है। पूर्णिया समेत कटिहार, अररिया व किशनगंज जिला में 21 योजनाओं को लेकर कार्य आरंभ कर दिया गया है, जिसके जल्द मुकम्मल होने की आस है। आठ योजनाओं का अता-पता नहीं है। पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय जिला पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। यह भी पढ़ें- तरियानी में 254 एकड़ भूमि में होगा औद्योगिक क्षेत्र का विकास समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित योजनाओं ...