महोबा, जून 12 -- महोबा,संवाददाता। भाजपा द्वारा प्रगतिपथ यात्रा के जरिए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सदर विधायक व एमएलसी ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर व गोरखगिरी में पहुंचकर विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार के प्रयास से जिले का तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 12 साल पूरे होने पर सुशासन एवं गरीब कल्याण को लेकर भाजपा द्वारा प्रगतिपथ यात्रा चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सदर विधायक पं0राकेश गोस्वामी व एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ पदाधिकारी शिवतांडव पार्क पहुंचे। यहां सफाई अभियान चलाया गया जबकि गोरखगिरी में पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : डॉ प्रेम बाद में पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में ...