आरा, अप्रैल 2 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, खड़ाव चतुर्भुज धौरी में प्रगति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका पल्लवी प्रिया ने की, जबकि संचालन शिक्षिका निशि कुमारी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खड़ाव चतुर्भुज पंचायत के मुखिया समरेश सिंह और समाजसेवी मुरारी पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को उनका प्रगति पत्र वितरित किया गया। साथ ही माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 में भोजपुर जिले में छठा स्थान और प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संदीप पाल को ट्रॉफी दे सम्मानित किया गया। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...