देहरादून, फरवरी 1 -- Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट 2026 पेश किया है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने तमाम सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। इसे लेकर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे 'विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को समर्पित सर्वस्पर्शी बजट' बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले दशकों की स्पष्ट रूपरेखा है। यह भी पढ़ें- ये सपने वाला बजट...