औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- मदनपुर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल उमगा पहाड़ पर बुधवार को प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ और रामप्रसाद शर्मा को जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। महासभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी थे, जिसमें सोनू शर्मा, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा और जिप सदस्य रहे स्व. शशिभूषण शर्मा के पिता रामप्रसाद शर्मा शामिल हैं। मतदान और मतगणना के बाद रामप्रसाद शर्मा को 311 मत अधिक प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि यह चुनाव संगठन को मजबूत करने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा शिक्षा, राजनीति और रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल करने पर ...